Thursday, October 02, 2008

जलवायु परिवर्तन का सामाजिक पक्ष

विश्व बैंक की तरफ से गैर पेशेवर लोगों द्वारा जलवायु परिवर्तन के सामाजिक प्रभाव वाले पक्षों पर छोटी छोटी फिल्मों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। तो आप भी उठाइये अपना कैमरा और बना डालिये अपने आस पास मौज़ूद जलवायु परिवर्तन के अनछुए पहलू पर कोई लघु फिल्म…क्या पता कल आप भी वाशिंगटन में विश्व बैंक के मंच से अपनी बात पूरी दुनिया के सामने रख पायें

Wednesday, October 01, 2008

बधाई धूम्रपान निषेध पर



कल 2 अक्तूबर यानि बापू के जन्मदिन से भारत में सभी सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा। बापू को याद करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने का यह एक नायाब कदम है। निश्चित तौर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री अंबुमणि जी इसके लिए बधाई के पात्र हैं। अब सवाल यह है कि रेलवे स्टेशन, स्कूल-कॉलेज, मनोरंजन पार्क, अस्पताल इत्यादि जैसे स्थलों पर धूम्रपान पर यह प्रतिबंध कितना कारगर होता है। कानून तो अपनी जगह सही है लेकिन अपुन के इंडिया में उसके अमल में लाने की समस्या सबसे बड़ी है। जो भी हो कम से कम हम एक कदम आगे तो बढे, अब प्रबुद्ध नागरिकों एवं हमारे समाज के युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे इसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर स्वस्थ भारत की ओर कुछ कदम आगे जाने में अपना योगदान दें।