Showing posts with label भारतीय रेल. Show all posts
Showing posts with label भारतीय रेल. Show all posts
Sunday, October 19, 2008
राज ठाकरे मनोरोगी नही है
लालू प्रसाद यादव का कहना है कि राज ठाकरे मनोरोगी हैं। ये बयान उस क्रम में आया है जब रेलवे के द्वारा मुंबई के विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर आयोजित एक नियुक्ति परीक्षा मे महाराष्ट्र से बाहर से आये परीक्षार्थियों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के तथाकथित कार्यकर्ताओं ने खदेड़-खदेड़ कर पीटा। बिहार और उत्तर प्रदेश से संबद्ध विभिन्न दलों के नेताओं ने इस घटना पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। ये कोई पहली बार नहीं हो रहा है कि "मनसे" के इन आतंकवादी कार्यकर्ताओं ने बिहार-उत्तर प्रदेश के लोगों को आतंकित करने का प्रयास किया है। तुर्रा यह कि हमारी मीडिया ऐसी हरकतें करने वालों को "एक्टीविस्ट" कहकर संबोधित करती है। ठाकरे दरअसल न तो मनोरोगी हैं जैसा कि लालूजी मानते हैं और न ही "मराठी मानुष" के भलाई की उनमें कोई दिली इच्छा है, वे बस उन्हीं हथकंडों पर काम कर रहे हैं जिनपर बिहारी नेता अपनी राजनीति चमकाने की जुगत में लगे रहते हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि राज ठाकरे क्षेत्रवाद को हवा देना चाहते हैं तो बिहारी नेता जातिवाद की रोटियाँ सेकते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)


