Thursday, January 06, 2005

विकीपीडिया लेख

वैसे हिन्दी विकिपीडिया की शुरुआत तो 2001 में किसी हिन्दी के उत्साही ने की थी लेकिन इन चार वर्षों में लगभग 500 विषय ही उसपर आ पाये हैं। और इन लेखों में से ज्यादातर बिल्कुल कचरा है या उसपर कुछ भी नहीं है। वैसे तो कई भाषाएँ ऐसी हैं जिनमें 50,000 से भी ज्यादा लेख हैं जिनमें जर्मन, अंग्रेजी, फ्रेंच और स्वीडिश हैं और अभी हाल में पहली एशियाई भाषा जापानी शामिल हुई है। जहाँ तक भारतीय भाषाओं का सवाल है तो संस्कृत को छोड़कर कोई भी भाषा 1000 का आँकड़ा पार नहीं कर सकी है। बाकी भाषाएँ सौ पचास पर कदमताल कर रहे हैं। अभी लगता है हिन्दी के लेखों की सँख्या बढनी शुरु हुई है, लेकिन फिलहाल तो हिन्दी विकिपीडिया सूचियों के मामले में ही (मसलन देशों, नेताओं, शहरों, लेखकों वगैरह वगैरह की सूचियाँ) उपयोगी है। एकाध लेख मुझे कुछ ??च्छे/जानकारीपूर्ण लगे मसलन: झारखंड, इंदिरा गोस्वामी, ज्ञानपीठ पुरस्कार, अंडमान, विश्व की मुद्राएँ, महाभारत, दिल्ली , जमशेदपुर, फुमी जनजाति, बिहारी, भाषा परिवार, फायटोपैथोलाजी, महात्मा गाँधी, शायद हिन्दी की अकल दाढ आ रही है :)








No comments:

Post a Comment